ad

Sunday, August 30, 2020

Politics 30 August Morning News Brief: सुशांत ​केस से लेकर मन की बात तक, आज इन खबरों पर रहेगी नजर


30 August Morning News Brief: सुशांत ​केस से लेकर मन की बात तक, आज इन खबरों पर रहेगी नजर

 

नई दिल्ली. हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं. इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है. News18 आपके लिए कुछ ऐसी ही अहम खबरों की लिस्ट लेकर आया है, जिनपर आज दिनभर सबकी नजर रहेगी. एक नजर शनिवार 30 अगस्त की ताजातरीन खबरों पर…
आज देशवासियों से ‘मन की बात’ करेंगे पीएम मोदी
>> प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने मासिक रेडियो प्रोग्राम मन की बात के जरिए सुबह 11 बजे देश को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण ऑल इंडिया रेडियो, दूरदर्शन और नरेन्द्र मोदी मोबाइल ऐप पर किया जाएगा.
CBI आज एक बार फिर रिया चक्रवर्ती से करेगी पूछताछ
>> बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई आज एक बार फिर रिया चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए बुला सकती है. आज सीबीआई की जांच का दसवां दिन है. डीआरडीओ के गेस्ट हाउस में सीबीआई ने शनिवार को एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शौविक, सिद्धार्थ पिठानी, रसोइया नीरज सिंह, घरेलू सहायक केशव, मैनेजर सैमुअल मिरांडा और अकाउंटेंट रजत मेवाती से पूछताछ की थी.
भारत सहित 25 से अधिक देशों में आज होगा प्रकृति वंदन कार्यक्रम
>> राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पर्यावरण संरक्षण गतिविधि और हिंदू आध्यात्मिक और सेवा संस्थान आज पूरे देश में प्रकृति वंदन कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है. इस कार्यक्रम को आरएसएस के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत और आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर संबोधित करेंगे. देश के 500 से अधिक केंद्रों और विश्व के 25 से अधिक देशों में प्रकृति की प्रार्थना की जाएगी.
देश के 50 से अधिक शहरों में आज हो सकती है बारिश
>> भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आज देश के 50 से ​अधिक शहरों में आंधी के साथ बारिश होनी की संभावना जताई गई है. उत्तर पश्चिमी भारत में भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, गुजरात राज्य और कोंकण और गोवा में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है.
आज अनलॉक-3 का आखिरी दिन, नई गाइड लाइन हुई जारी
>> देश में अनलॉक-3 क आज आखिरी दिन है. कल से शुरू होने वाले अनलॉक-4 के तहत गृह मंत्रालय ने गाइडलाइंस जारी कर दी है. गृह मंत्रालय के नए निर्देश 30 सितंबर तक लागू रहेंगे. केंद्र सरकार ने अनलॉक-4 में मेट्रो सेवाएं भी शुरू करने के निर्दश दिए हैं. देश में अब जिन-जिन शहरों में मेट्रो सुविधा है, वहां पर यह सेवा कुछ शर्तों के साथ 7 सितंबर से शुरू हो जाएगी.

 

No comments:

Post a Comment